फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: कॉलेज कैंपस में हुई गोलीबारी, 2 की मौत, हमलावर ने की आत्महत्या

Thu, 04 May 2017 06:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
नॉर्थ लेक कॉलेज कैंपस
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सास में एक कॉलेज कैंपस में हुई गोलीबारी में हमलावर सहित दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना टेक्सास के इर्विंग शहर के नॉर्थ लेक कॉलेज की है। इर्विंग पुलिस विभाग ने ट्वीट कर बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि शूटर ने बाद में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने नॉर्थ लेक कॉलेज में हुई गोलबारी की घटना के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। पुलिस ने कहा है कि, 'अब कोई खतरे वाली बात नहीं है, लेकिन पुलिस कैंपस में सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए तलाशी जारी रखेगी।'

इस घटना के बाद कॉलेज को  बंद कर दिया गया है। साथ ही कॉलेज ने ट्वीट कर छात्रों से अपील की है कि जो छात्र कैंपस में मौजदू नहीं हैं वे सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कैंपस से दूर रहें। इस कॉलेज में 10 हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
We have what appears to be one victim deceased & the shooter has committed suicide. — Irving Police Dept. (@IrvingPD) May 3, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें