पेप्सिको की सीईओ और चेयरमैन इंदिरा नुई भारतीय मूल की एकमात्र महिला हैं, जिन्हें फॉर्च्यून की 51 सबसे शक्तिशली महिलाओं की सूची में जगह मिली है और वह जनरल मोटर्स की सीईओ और चेयरमैन मैरी बारा के बाद इस फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
नुई 2015 में भी इसी पायदान पर थीं जबकि 2014 में वह तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला थीं। फॉर्च्यून की सूची में 22 महत्वपूर्ण कंपनियों की सीईओ को स्थान मिला है। 2016 की सूची में नौ नए चेहरों को जगह दी गई है जबकि उम्मीदवार के तौर पर एक की वापसी हुई है।
बतौर सीईओ नुई का यह दसवां साल है और फार्च्यून के हवाले से कहा कि उनमें कोई गिरावट नहीं दिखी। उनके नेतृत्व में पिछले 12 महीनों में पेप्सिको का बाजार पूंजीकरण 18 फीसदी से बढ़कर 155 अरब डॉलर हुआ है।