फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटागन का एलान- सीरिया से लौटेगी अमेरिकी सेना, आदेश पर हुए हस्ताक्षर

Mon, 24 Dec 2018 10:46 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
donald trump - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के बीच सहमति के बाद सीरिया से अमेरिकी सैनिकिों की वापसी के आदेश का आधिकारिक एलान हो गया। सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ युद्ध में सहायता के लिए तैनात अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने रविवार को विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, "सीरिया से वापसी (सैनिकों की) के आदेश पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।" 

यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के बीच सहमति के बाद उठाया गया है।

तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ट्रंप और एर्दोआन ने रविवार को फोन पर बातचीत की तथा अपने देशों के सैन्य, राजनयिक और अन्य अधिकारियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने पर सहमत हुए, जिससे कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद सीरिया में कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।

इससे कुछ घंटे पहले ट्रंप ने ट्वीट किया कि उन्होंने और एर्दोआन ने "सीरिया में आपसी भागीदारी तथा क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की धीमी और अत्यधिक समन्वित वापसी पर चर्चा की।" 
विज्ञापन


अमेरिका के अनेक नेताओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों को लगता है कि यह कदम उठाने में जल्दबाजी की गई है तथा इससे पहले से ही सकंटग्रस्त क्षेत्र और भी अस्थिर फैल सकती है।
विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने रविवार को कहा था कि वह ट्रंप के इस फैसले से ‘‘बेहद निराश’’ हैं और एक सहयोगी को विश्वसनीय होना चाहिए।

ट्रंप ने अचानक से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय करते हुए हाल में कहा था कि जिहादी समूहों को व्यापक तौर पर शिकस्त दे दी गई है। 

कुछ दिन पहले अमेरिका ने अफगानिस्तान से भी अपने आधे सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया था। 

इसके बाद ही अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस और आईएस रोधी गठबंधन के अमेरिकी राजनयिक ब्रेट मैक्गर्क ने इस्तीफा दे दिया था। (इनपुट:भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें