अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने सेना को नए निर्देश जारी करते हुए कहा कि सैन्य शिवरों को अगर किसी भी निजी या व्यवसायिक ड्रोन से खतरा लगे, तो उसे नष्ट कर दो। पेंटागन के प्रवक्ता जेफ डेविस के मुताबिक इस निर्देश को सभी शिविरों तक पहुंचाया जाएगा।
डेविस ने कहा कि ये हमारी सीक्रेट नाीति का हिस्सा है। जिन शिविरों को नो फ्लाइ जोन बनाया गया है, वहां अगर कोई भी ड्रोन दिखा, तो हम उसे उड़ा देंगे। डेविस के मुताबिक उन्हें आत्मरक्षा का अधिकार है। और जब बात सेना की आती है तो हम उन्हें ऐसे खतरों से निपटने के लिए पूरी पावर देते हैं।
इन शक्तियों में नष्ट करना और ट्रैक करना भी शामिल है। डेविस नौसेना में कैप्टन भी हैं। डेविस ने कहा कि वो देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकते। अमेरिकी सेना अपने साहस और तुरंत जवाब देने के लिए जानी जाती है।