फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अमेरिका के कानूनी स्थायी निवासी हैं मेलानिआ ट्रंप के माता-पिता

Fri, 23 Feb 2018 02:44 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की पहली महिला मेलानिया ट्रंप के माता-पिता अब कानूनी रूप से अमेरिका के स्थायी निवासी बन गए हैं और अब उन्हें अमेरिकी नागरिकता जल्द ही मिल जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परिवार एकीकरण कार्यक्रमों की आलोचना की गई थी लेकिन अब इसका फायदा मिलने जा रहा है। 

विज्ञापन


आव्रजन विशेषज्ञों द्वारा मीडिया में छपी रिपोर्ट में कहा गया कि विक्टर और अमालीजा नवास परिवार के एकीकरण प्रक्रिया में निर्भर थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमेशा सीमा पार से आव्रजन के मुद्दे पर विचार किया है। न्यूयॉर्क के आव्रजन वकील मिचेल वाइल्ड के अनुसार नवास औपचारिक रूप से स्लोवेनिया के रहने वाले हैं और वह ग्रीन कार्ड पर अमेरिका में रह रहे हैं। वाइल्ड पहली महिला मेलानिया और उनके परिवार के वकील हैं। 

वाइल्ड ने कहा कि मैं सुनिश्चित कर सकता हूं कि मिसेज ट्रंप की माता-पिता कानूनी रूप से अमेरिका के स्थायी निवासी के तौर पर स्वीकार कर लिए गए हैं। वे प्रशासन का हिस्सा नहीं है और उनकी निजता का सम्मान करता हूं। लिहाजा मैं इस मसले पर ज्यादा कुछ नहीं कर सकता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें