फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 की जांच में भारत का सहयोग करे पाक: अमेरिका

Fri, 27 May 2016 08:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आतंकवादी हमला - फोटो : getty images
विज्ञापन
अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह 26/11 के आतंकी हमले की जांच में भारत का सहयोग करे। उसने पाक से यह भी कहा है कि वह अपनी धरती से संचालित सभी आतंकी गुटों का खात्मा करे।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने बृहस्पतिवार को कहा कि हम पाकिस्तान की सरकार से लगातार कहते आ रहे हैं कि इन हमलों की पूरी जांच में वह भारत सरकार का सहयोग करे।

मुंबई पर हुआ वह हमला बेहद दुखद था। हम चाहते हैं कि इस मामले में न्याय हो। हम आगे भी पाकिस्तान से मामले की जांच में सहयोग करने की अपील करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें