फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्की हेली ने कहा- सीरिया मामले में UN ने नहीं पूरी की जिम्मेदारी तो US करेगा कार्रवाई

Thu, 06 Apr 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
निक्की हेली
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने सीरिया में हुए रासायनिक हमले की निंदा करते हुए कहा है कि अगर सुरक्षा परिषद रासायनिक हमले पर कार्रवाई नहीं करता तो अमेरिका को अपने स्तर पर इस पर कदम उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


सुरक्षा परिषद कि बैठक के दौरान निक्की ने कहा कि जब-जब सुरक्षा परिषद अपनी जिम्मेदारियां पूरा करने में नाकामयाब रहता है तब अमेरिका को अपने स्तर पर कदम उठाना पड़ता है। 

हेली ने रूस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि जब तक रूस असद को शह देना बंद नहीं करेंगे तब तक सीरिया में ऐसा घटनाएं कम नहीं होंगी। इससे पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के लिए सीरिया के राष्ट्रपति बसर-अल-असद और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि ये हमला सारी सीमाओं को लांघ चुका है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीरिया और बशर अल-असद की सत्ता  के प्रति उनका नजरिया बदल चुका है। ये हमला इंसानियत पर किया गया है। 

एनबीसी की खबर के मुताबिक सारिया के इदबिल शहर में कैमिकल अटैक में करीब 100 लोगों की मौत हो गई जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हमले में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें