संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने सीरिया में हुए रासायनिक हमले की निंदा करते हुए कहा है कि अगर सुरक्षा परिषद रासायनिक हमले पर कार्रवाई नहीं करता तो अमेरिका को अपने स्तर पर इस पर कदम उठाना पड़ेगा।
सुरक्षा परिषद कि बैठक के दौरान निक्की ने कहा कि जब-जब सुरक्षा परिषद अपनी जिम्मेदारियां पूरा करने में नाकामयाब रहता है तब अमेरिका को अपने स्तर पर कदम उठाना पड़ता है।
हेली ने रूस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि जब तक रूस असद को शह देना बंद नहीं करेंगे तब तक सीरिया में ऐसा घटनाएं कम नहीं होंगी। इससे पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के लिए सीरिया के राष्ट्रपति बसर-अल-असद और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि ये हमला सारी सीमाओं को लांघ चुका है।
उन्होंने कहा कि सीरिया और बशर अल-असद की सत्ता के प्रति उनका नजरिया बदल चुका है। ये हमला इंसानियत पर किया गया है।
एनबीसी की खबर के मुताबिक सारिया के इदबिल शहर में कैमिकल अटैक में करीब 100 लोगों की मौत हो गई जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हमले में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं।