फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा बोले, पुतिन की सीरियाई रणनीति विनाश का साधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया को लेकर रूस की रणनीति को विनाश का साधन बताते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुतिन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों और सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का विरोध कर रहे उदारवादी समूहों के बीच अंतर करने में असफल रहे हैं। वह आईएस के आतंकियों के साथ ही असद का विरोध कर रहे उदारवादी धड़े को भी आतंकवादी मानते हैं।

इस सप्ताह के शुरूआत में पुतिन के साथ अपनी बैठक का हवाला देते हुए ओबामा ने कहा कि उन्होंने बैठक में पुतिन को यह सच बताया था कि आईएस को खत्म करने को लेकर दोनों देशों और पूरी दुनिया का समान हित है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

रूस की निगाह में सभी आतंकी

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी पुतिन आईएस और असद के विरोधी उदारवादी सुन्नी विपक्षियों के बीच अंतर करने में विफल रहे हैं।

ओबामा ने कहा कि रूस की निगाह में सभी आतंकवादी हैं, जो विनाश का एक साधन है। ओबामा ने रूस के इस नजरिए को खारिज करते हुए रिपोर्टों के हवाले से कहा कि रूसी सेना सीरिया में गैर इस्लामिक स्टेट समूहों को निशाना बना रही है।

उन्होंने कहा कि पुतिन का यह कदम रूस में उनकी चुनावी रेटिंग जरूर बढ़ाएगा। लेकिन इस कदम से कई बेगुनाह मारे जाएंगे जो मानवता के खिलाफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें