फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल छोटी सिंगर से चल रहा ओबामा का चक्कर?

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा अपनी पत्नी मिशेल को छोड़कर किसी और के साथ प्यार का चक्कर चला रहे हैं।
विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलेंदो के अफेयर्स की खबरों के बाद अब फ्रेंच मीडिया में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और पॉप सिंगर बेयांसे के बीच लव अफेयर्स को लेकर चर्चा गर्म है।

यूरोप के रेडियो वन के मुताबिक खबर आ रही है कि अमेरिका के राष्ट्रपति और प्रसिद्घ गायिका बेयांसे के बीच अफेयर चल रहा है।

इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति फांसुआ ओलेंदो और पूर्व प्रेमिका वालेरे ट्राईयरवेलेर के बीच अलगाव हो चुका है।
Trending Videos

बेयांसे के प्रशंसक हैं ओबामा

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बेयांसे और उनके पति जे जेड के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। दोनों अमेरिका के राष्ट्रपति पद की कैंपेनिंग के लिए फंड इकट्ठा करने का काम करते हैं।

इस तरह की खबरों पर सफाई देते हुए वाशिंगटन पोस्‍ट न्यूज पेपर के डायरेक्टर ऑफ कम्युनिकेशन क्रिस्टाइन कोराटी ने बताया कि वाशिंगटन पोस्ट ने इस तरह की कोई भी खबर नहीं दी है। यह पूरी तरह से झूठ है।

क्या यह खबर दुनिया में सचमुच मचा देगी तहलका?

फ्रांस के राष्ट्रपति की फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर पॉस्कल रॉस्‍टिन ने कहा कि अगर 52 वर्षीय ओबामा और 32 वर्षीय बेयांसे के बीच किसी तरह के संबंधों का खुलासा होता है, यह तो पूरी दुनिया को चौंकाने वाली खबर होगी।

गायिका बेयांसे के गाने पर ही अमेरिका का पहला जोड़ा वर्ष 2009 में नाचा था। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने उनके गाने पर डांस किया था। इस मौके पर बेयांसे ने अमेरिका द ब्यूटीफुल गाना गाया था।

सच आएगा सामने?

रास्टिन ने कहा कि अगर ऐसा कुछ वाशिंगटन पोस्ट में आता है ‌तो पूरी दुनिया इस बारे में बात करेगी। ओबामा और बेयांसे के बीच संबंधों को हम बढ़ा-चढ़ा कर पेश नहीं कर रहे हैं।

रॉस्टिन ने कहा कि फ्रांस के प्रमुख अखबारों ले फिगारो और ले प्वाइंट में भी इस तरह की खबरें आ चुकी थीं। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति फांसुआ ओलेंद सोमवार को अमेरिका पहुंचे हैं।
विज्ञापन

कौन दे रहा है किसको धोखा?

फोटोग्राफर रॉ‌स्टिन ने ही सबसे पहले अपने फोटो के जरिए बताया था कि फ्रांस के राष्ट्रपति, अभिनेत्री जूलिया गायेट के लिए फ्रांस की फर्स्ट लेडी वालेरे ट्रायरवेलेर को धोखा दे रहे हैं।

राष्ट्रपति ओबामा से गायिका बेयांसे 20 साल छोटी हैं। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति ओलेंदो से जूलिया गायेट भी 18 साल छोटी हैं।

राष्ट्रपति ओबामा कई मौकों पर गायिका बेयांसे को परफॉर्म करने के लिए बुला चुके हैं। अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा के 50वें जन्मदिन पर भी बेयांसे ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें