फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा की सीरिया पर ड्रोन उड़ाने की इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरिया में इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ अभियान में एक कदम आगे बढ़ाते हुए अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया पर निगरानी ड्रोन उड़ाने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन


वॉशिंगटन में बीबीसी संवाददाता ब्रजेश उपाध्याय के अनुसार बीबीसी को एक अमरीकी रक्षा अधिकारी ने बताया है कि 'सेना को सीरियाई वायुसीमा में निगरानी ड्रोन उड़ाने की इजाजत दे दी गई है।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार इसका मकसद आईएस के चरमपंथियों के बारे में खुफिया जानकारी हासिल करना है और इसे सीरिया में अमरीकी हवाई हमलों की ओर अहम पहला कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


अमरीकी प्रशासन की चिंता ये है कि वह सीरियाई राष्ट्रपति असद की मदद किए बिना सुन्नी चरमपंथियों को कमजोर करना चाहता है। अब यह कैसे संभव हो, इस पर बहस शुरू हो गई है।

विज्ञापन

सीरिया का संकट

सीरिया के विदेश मंत्री वालिद मौलेम ने कहा है कि उनका देश चरमपंथियों से निपटने के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय कोशिशों के साथ सहयोग करने को तैयार है। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी कोशिश से पहले सीरियाई सरकार से समन्वय जरूरी है।

लेकिन अमरीका सहित पश्चिमी देश सीरियाई सरकार से कोई सहयोग लेने के पक्ष में नहीं हैं। इस्लामी चरमपंथियों की सक्रियता से सीरिया गृह युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहा है।

उधर, अमरीका इस्लामी चरमपंथियों के इराक स्थित ठिकानों पर हमले शुरू कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें