फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु हमले की फिराक में आतंकवादी: ओबामा

Sat, 02 Apr 2016 01:23 PM IST
बीबीसी/अमेरिका
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप की रैली रद्द किए जाने के एक बाद ओबामा ने ये बात कही - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि आतंकी परमाणु हमले की कोशिश में लगे हैं और अगर उनके मंसूबे कामयाब हुए तो दुनिया का नक्शा बदल सकता है। ओबामा ने वॉशिंगटन में परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में यह बयान दिया है।  इस सम्मेलन में 50 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने परमाणु आतंकवाद को रोकने के लिए ठोस कदम जरूर उठाए हैं लेकिन इस्लामिक स्टेट की परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश दुनिया की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
विज्ञापन


इस्लामिक स्टेट सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर चुका है। ओबामा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इन सिरफिरों के हाथ अगर परमाणु हथियार लग जाए तो ये ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारने की कोशिश करेंगे। 

उन्होंने कहा कि परमाणु आतंकवाद से बचने का सबसे कारगर तरीका यही है कि इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए ताकि यह गलत हाथों में न जाने पाए। सम्मेलन में शामिल हुए वैश्विक नेताओं ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और रूस की अनुपस्थिति को लेकर अपनी चिंताएं भी जताई। 
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सम्मेलन में शिरकत करने से मना कर दिया था जबकि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने लाहौर में हुए बम धमाकों के बाद अपनी यात्रा रद्द कर दी थी। ये दोनों परमाणु हथियार संपन्न देश हैं। 

ओबामा ने दुनिया के एक बड़े हिस्से के परमाणु हथियार मुक्त होने की प्रक्रिया पर संतोष जताया लेकिन साथ ही कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप और कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु अप्रसार के प्रयासों पर जोर देना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें