फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया बोला- अमेरिकी क्षेत्र में रॉकेट छोड़ना था जरूरी, सुसाइड मिशन पर ट्रंप

Sun, 24 Sep 2017 10:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Kim Jong un- Donald Trump
विज्ञापन
किम जोंग और अमेरिकी राष्ट्रपति की जुबानी जंग के बीच उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि ट्रंप द्वारा किम जोंग को रॉकेट मैन कहने के बाद नॉर्थ कोरिया का अमेरिकी भू-भाग की तरफ रॉकेट छोड़ना अनिवार्य हो गया था। उत्तर कोरिया के इस बयान के बाद दोनों देशों में गतिरोध बढ़ गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका ने उत्तर कोरिया को दिखाई ताकत, कोरियन सीमा पर गरजे बमवर्षक विमान

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि यांग हो ने यह बातें संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहीं। उनका यह बयान उस वक्त आया है जब अमेरिकी एयरफोर्स का विमान B-1B शनिवार को उत्तर कोरिया के ईस्टर्न कोर्ट के ऊपर उड़ा। विदेश मंत्री ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हम परमाणु शक्ति बनने से बस कुछ ही कदम दूर हैं।

आपको बता दें कि गुरुवार को ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी। यह प्रतिबंध उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु कार्यक्रमों के कारण लगाये गये थे। वहीं उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि प्योंगयांग का लक्ष्य अमेरिका के साथ शक्ति का संतुलन स्थापित करना था।
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रंप और किम की जुबानी जंग स्कूली बच्चों की लड़ाई जैसीः रूस 

लेकिन जब ट्रंप कहते हैं कि किम जोंग सुसाइड मिशन पर हैं, तो वास्तव में वो खुद इस मिशन का हिस्सा हैं यानि ट्रंप खुद सुसाइड मिशन पर हैं। आपको बता दें कि अमेरिका की लगातार चेतावनी के बाद उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें