फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: यूएन महासचिव गुटेरेस से मिलीं सुषमा, आपसी सहयोग पर हुई चर्चा

Sun, 24 Sep 2017 10:29 AM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
sushma-Antonio Guterres
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने गुटेरस से आपसी सहयोग समेत कई अहम मसलों पर बात की। आपको बता दें कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक चल रही है।
विज्ञापन

  New York: EAM Sushma Swaraj met UN Secretary-General Antonio Guterres and discussed issues of mutual interest pic.twitter.com/MUU1JrbQ7h — ANI (@ANI) September 24, 2017
 
आपको बता दें कि सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि हैवानियत की हदें पार करने वाला मुल्क हमें इंसानियत का पाठ पढ़ा रहा है। विश्व में हमारी पहचान सुपरपावर के रूप में बनी जबकि पाकिस्तान की पहचान एक आतंकी व दहशतगर्द मुल्क के रूप में बनी।
विज्ञापन


पढ़ें: UN महासभा में बोलीं सुषमा- हम गरीबी से लड़ रहे हैं पाकिस्तान हमसे, पीएम ने की तारीफ

सुषमा ने कहा हमने IIT, IIM, AIIMS और विश्व स्तरीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र बनाए जबकि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और हक्कानी नेटवर्क जैसी आतंकी संगठन बनाए।

विदेश मंत्री ने आतंकवाद को मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा बताया। सुषमा ने आश्चर्य व्यक्त किया कि यदि यूएन महासभा ही आतंकियों की सूची पर सहमत नहीं होगी तो विश्व समुदाय इस गंभीर खतरे से कैसे निपट पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें