फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम नहीं किया है बंद: संयुक्त राष्ट्र

Sat, 04 Aug 2018 05:34 PM IST
एएफपी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम बंद नहीं किया है तथा वह समुद्र में एक पोत से दूसरे पोत में अवैध तरीके से पेट्रोलियम उत्पादों को स्थानांतरित कर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है। 

विज्ञापन


सुरक्षा परिषद को भेजी गई 62 पन्नों की रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र की विशेष समिति ने कोयला, लोहा, सी-फूड, अन्य उत्पादों का निर्यात करने पर उत्तर कोरिया पर लगी रोक के उल्लंघन की सूची भी दी है। इससे किम जोंग उन का शासन लाखों डॉलर का राजस्व अर्जित कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्योंगयांग ने अपना परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम बंद नहीं किया है तथा 2018 में एक पोत से दूसरे पोत में अवैध तरीके से पेट्रोलियम उत्पाद और कोयले का स्थानांतरण बढ़ाकर सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की अवहेलना कर रहा है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि बीच समुद्र में उत्तर कोरिया के टैंकों में पेट्रोलियम उत्पाद भरना पांबदियों से बचने का प्राथमिक तरीका है। इस काम में 40 पोत और 130 कंपनियां शामिल हैं। समिति की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया प्रतिबंधित चीजों का निर्यात कर लगातार राजस्व अर्जित करता रहा है। उदाहरण के लिए लोहा तथा इस्पात जैसी चीजों का निर्यात चीन, भारत और अन्य देशों को कर उसने अक्तूबर से मार्च तक 1.4 करोड़ डॉलर का राजस्व अर्जित किया।

गौरतलब है कि जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता हुई थी। इसमें किम जोंग उन ने कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु निस्त्रीकरण करने की प्रतिबद्धता जताई थी। इससे उन्हें उम्मीद थी कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों में ढील देगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें