फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को समर्थन देने की पाक की भूमिका में नहीं दिखा कोई बदलाव

Sat, 21 Oct 2017 12:21 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आतंक पर पाक की नीति को लेकर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को समर्थन देने की पाक की नीति में अमेरिका को परिवर्तन नजर नहीं आया है।
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी का यह बयान अमेरिकी-कनाडाई दंपती को अफगानिस्तान से हक्कानी आतंकी नेटवर्क की कैद से छुड़ाए जाने पर पाकिस्तान की प्रशंसा के दौरान आया। 

उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा हितों, अफगानिस्तान के खिलाफ या भारत के साथ कश्मीर में क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा पैदा करने की दिशा में चुनिंदा आतंकी संगठनों को समर्थन देने की पाक की नीति में हमें कोई परिवर्तन नजर नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसलिए हमें फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचने की जगह उसके व्यवहार में परिवर्तन का इंतजार करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें