फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US ने फिर बदले सुर, कहा- आतंक के खिलाफ युद्ध में पाक का साथ देना जरूरी

Sat, 18 Feb 2017 09:27 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
ट्रंप और शरीफ
विज्ञापन
सूफी दरगाह में आईएस के आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से आतंकियों के खिलाफ शुरू की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई का अमेरिका ने पुरजोर समर्थन किया है। उसने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान का समर्थन करने में उसका दीर्घकालिक हित है।
विज्ञापन


वहीं, दरगाह हमले की साजिश अफगानिस्तान में रचने की बात सामने आने के बाद पाक सेना ने अफगानिस्तान-पाक सीमा पर हमलाकर के आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया। पाक सेना के हमले में जमात-उल-अहरार के डिप्टी कमांडर आदिल बाचा के भी मारे जाने की खबर है।

साथ ही पाक ने अफगानिस्तान से 76 मोस्टवांटेड आतंकियों को सौंपने को कहा है। इससे दोनों देशों के बीच तनातनी फिर से बढ़ गई है।
विज्ञापन

पाक की कोशिशों का समर्थन करने में अमेरिका का दीर्घकालिक हित

- फोटो : ANI
​अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर आतंकियों के ठिकाने पाक सेना की ओर से हमला करने के सवाल पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारा मानना है कि स्थिर, उदार एवं लोकतांत्रिक समाज बनाने और आतंकवाद से निपटने की पाक की कोशिशों का समर्थन करने में अमेरिका का दीर्घकालिक हित है।’ 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और हिंसक कट्टरपंथ का सबसे ज्यादा शिकार है। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान की जनता और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘हम पाकिस्तानी सेना और जनता की ओर से आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को खत्म करने के साथ ही पूरे देश में सरकार के नियंत्रण का समर्थन करते हैं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें