फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA: लाल ग्रह के खुलेंगे रहस्य, चांद का उजागर होगा काला दाग

Tue, 10 Apr 2018 06:38 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नासा जल्द ही मंगल ग्रह को बेहतर तरीके से समझने के लिए एक नया अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की तैयारी में है। जो लाल ग्रह की गहराइयों में छिपे कई रहस्यों का पता लगाएगा व इस बात का भी अध्ययन करेगा कि वहां मौजूद चट्टानों का निर्माण और चंद्रमा का गठन किस प्रकार से हुआ है। 

विज्ञापन


इनसाइट (जियोडेसी एंड हीट ट्रांसपोर्ट लैंडर) नामक इस ग्रह से लाल ग्रह की आंतरिक बनावट से पर्दा उठ सकेगा। नासा के मुताबिक, इनसाइट एक प्रकार का लैंडर है जो मंगल की सतह पर उतरेगा। इसमें आंकड़े जुटाने के लिए कई तरह के संवेदनशील उपकरण लगाए जाएंगे। 

नासा के मुताबिक, मंगल ग्रह को गहराई से परखने से वैज्ञानिक यह जान सकेंगे कि इसकी बाहरी परतें और आतंरिक भाग किस तरह हमारी धरती से भिन्न है। नासा ने कहा है कि इनसाइट को फिलहाल कैलिफोर्निया में वैंडनबर्ग एयरफोर्स बेस में रखा गया है। इसकी अंतिम तैयारियां चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें