फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद पर नहीं जाएगा नासा का रोवर, 2022 में चांद की जमीन के भीतर पानी की खोज करने जाने वाला था रोबोट

Sat, 28 Apr 2018 04:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का अगला चंद्र मिशन रद्द कर दिया गया है। अगले महीने तक इससे संबंधी सभी कामकाज बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इंसान को फिर से चांद पर पहुंचाने का मिशन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


रद्द मून मिशन के तहत 2022 तक चांद के ध्रुव पर एक रोबोट भेजा जाना था, जो चांद की जमीन के भीतर पानी और हाईड्रोजन की जांच करता। इस रोबोट की खोज से वैज्ञानिकों को लंबे समय तक चांद पर रहने में मदद मिलती क्योंकि चांद पर पानी व ऑक्सीजन हासिल करना आसान हो जाता। 

लूनर एक्सप्लोरेशन एनालिसिस ग्रुप (एलईएजी) के वैज्ञानिकों के मुताबिक उन्हें 23 अप्रैल को मिशन बंद करने और मई के अंत तक काम समेटने का आदेश दिया गया है। एलईएजी के वैज्ञानिकों ने नासा प्रमुख जेम्स ब्रिडेनस्टीन को पत्र लिखकर मिशन बंद होने को लेकर नाराजगी जताई है और रिसोर्स प्रॉस्पेक्टर यानी आरपी नाम के इस मिशन को फिर से शुरू करने की गुहार लगाई है। चार साल से इस मिशन पर काम किया जा रहा था। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नासा ओर निजी कंपनियों को मानव को फिर से चांद पर भेजने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें