अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड में शामिल बेन कार्सन का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि किसी मुसलमान को अमेरिका का राष्ट्रपति होना चाहिए।
एनबीसी चैनल से उन्होंने कहा, "मैं इस बात की वकालत नहीं करूंगा कि किसी मुसलमान के हाथ में देश की बागडौर सौंप दी जाए। मैं इससे बिलकुल भी सहमत नहीं हूँ।''
रिटायर न्यूरोसर्जन बेन कार्सन रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड में आगे चल रहे हैं।रिपब्लिकन पार्टी के ही अग्रणी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के एक समर्थक को ओबामा को मुसलमान कहने से न रोकने की वजह से काफी आलोचना हो रही है।