फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिला ने किया शराब परोसने से मना, कंपनी ने की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की एक एयरलाइन ने शराब न परोसने के कारण एक मुस्लिम फ्लाइट अटेंडेंट को छुट्टी पर भेजा दिया। उसे हटाया भी जा सकता है।
विज्ञापन


अमेरिका की क्षेत्रीय स्तर की एयरलाइन एक्सप्रेस जेट से निकाली गई मुस्लिम फ्लाइट अटेंडेंट चारी स्टेनले ने दावा किया कि शराब परोसना इस्लामिक मान्यताओं के अनुकूल नहीं है। मुसलमान होने के कारण उसने शराब परोसने से मना कर दिया, जिसके बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया।

नौकरी वापस पाने के लिए स्टेनले ने अमेरिका के इक्वल इम्प्लॉयमेन्ट अपॉर्च्यूनिटी कमीशन में धार्मिक मान्यताओं के आधार पर भेदभाव किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। स्टेनेले की वकील ने कहा है कि, वे नौकरी इस्लामिक मान्यताओं के अनुरूप बिना शराब परोसे ही नौकरी करना चाहती हैं, जैसे कि वे नौकरी से हटाए जाने से पहले करती थीं।
विज्ञापन


(तस्वीर-चारी स्टेनले)

दो साल पहले स्टेनले ने स्वीकार किया था इस्लाम

चारी स्टेनले की वकील लीना मासरी ने कहा कि ये मामला बताता है कि किसी को अपनी धार्मिक मान्यताओं और करियर के बीच चुनाव नहीं करना चाहिए, हालांकि ये नौकरी देने वाले की जिम्‍मेदारी है कि वे ऐसा माहौल प्रदान करे कि उसके कर्मचारी अपनी धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कार्य कर सके।

मासरी ने बताया कि 40 वर्षीय स्‍टेनले ने एक्सप्रेस जेट के लिए तीन साल पहले काम करना शुरु किया था। दो साल पहले उसने इस्लाम स्‍वीकार कर लिया। इस्लाम स्वीकार करने के बाद उसे ये पता चला कि न वह शराब पी सकती है और न ही शराब परोस सकती है। इसी साल एक जून को उसने अपने सुपरवाइजर को संपर्क किया और कहा कि यात्रियों की शराब की मांग को पूरी करने के लिए वे कोई और इंतजाम कर दें।

मासरी ने बताया‌ कि एयरलाइंस की ओर से स्टेनले को निर्देश दिया गया कि वह शराब परासेने के लिए अपने साथ कि अटेंडेंट का सहयोग ले ले, ताकि कोई यात्री शराब मांगे तो उसकी मांग पूरी की जा सके।

(तस्वीर-स्टेनले की वकील लीना मासरी)
विज्ञापन

एक फ्लाइट अटेंडेंट ने शिकायत दर्ज कराई

मासरी ने बताया कि ये व्यवस्‍था ठीक थी और इससे स्टेनले का काम आसान हो गया था। एयरलाइन पर कोई बोझ भी नहीं पड़ा। और ये एयलाइन के सुझाव पर ही किया गया था।

ये व्यवस्‍था चल भी रही थी, ले‌किन 2 अगस्त को ही एक अन्य फ्लाइट अटेंडेंट ने शिकायत दर्ज कराई की स्टेनले अपने जिम्‍मेदारियां पूरी नहीं कर रही है, और यात्रियों को शराब परोसने से मना कर रही है। मासरी ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने वाली अटेंडेंट ने ये भी कहा था‌ कि स्टेनले के पास एक किताब रहती है, जिसमें विदेशी भाषा में लिखा है और वह सिर पर हिजाब भी रखने लगी है।

25 अगस्त को एयरलाइन ने स्टेनले को एक पत्र भेजा और कहा ‌कि कंपनी ऐसी धार्मिक मान्यताओं को कामकाज में शामिल नहीं कर सकती, ‌जो उसे शराब परोसने से रोकती है। उस पत्र के बाद स्टेनले को छुट्टी पर भेज दिया गया।

मासरी ने बताया कि कपंनी ने स्टेनले को बिना तनख्वाह छुट्टी पर रखा है और और उसे कहा कि गया है कि एक साल बाद से निकाल ‌दिया जाएगा। मासरी ने कहा कि मामले की शिकायत दर्ज कर दी गई है और कंपनी से निवेदन किया गया है कि स्टेनले को बहाल किया जाए और उसकी धार्मिक मान्‍यताओं को भी जगह दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें