फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: ग्रीन कार्ड वेटिंग लिस्ट में 75 फीसदी से अधिक भारतीय, 70 साल तक करना पड़ सकता है इंतजार

Fri, 08 Jun 2018 06:12 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
ग्रीन कार्ड
विज्ञापन
अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने के लिए इंतजार करने वालों की सूची में तीन चौथाई से अधिक भारतीय हैं। हाल ही में जारी हुए आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। अमेरिका में कानूनी तौर पर स्थानीय निवासी का दर्जा दिए जाने को ग्रीन कार्ड कहा जाता है।
विज्ञापन


अमेरिकी नागरिकता और प्रवासी सेवा (यूएससीआईएस) ने हाल ही में ये आंकड़े जारी किए। मई, 2018 तक रोजगार आधारित वरीयता श्रेणी के तहत कुल तीन लाख 95 हजार 25 विदेशी नागरिक ग्रीन कार्ड के इंतजार में थे। इनमें से तीन लाख छह हजार 601 भारतीय थे। इनमें स्वीकृत प्रवासी आवेदकों पर आश्रित लाभार्थियों की संख्या शामिल नहीं है। ग्रीन कार्ड के इंतजार में भारत के बाद चीन दूसरे स्थान पर है। 

चीन के 67,031 लोग ग्रीन कार्ड के इंतजार में हैं। वहीं उसके बाद किसी भी देश के 10 हजार से अधिक लोग ग्रीन कार्ड के इंतजार में नहीं है। अन्य देशों में एल सेल्वाडोर के 7252, ग्वाटेमाला के 6027, होंडुरस के 5,402, फिलीपींस के 1,491, मैक्सिको के 700 और विएतनाम के 521 लोग ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौजूदा कानूनों के मुताबिक किसी भी स्वतंत्र देश के सात फीसदी से अधिक नागरिक को एक वित्त वर्ष में ग्रीन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। इस हिसाब से ग्रीन कार्ड के लिए भारतीयों को फिलहाल 70 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें