प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भारतीय-अमेरिकी समर्थकों ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जीत के बाद अमेरिका में जश्न मनाया। साथ ही इस जीत के लिए पार्टी के विकास मुद्दा को आधार बताया। जश्न में शामिल कई लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री के विकास एजेंडा को आगे बढ़ाएगा।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की जीत के बाद अमेरिका में सिलिकॉन वैली से न्यूयॉर्क तक और वाशिंगटन में समर्थकों ने जश्न मनाया गया। सिलिकॉन वैली में रहने वाले मूल रूप से उत्तराखंड के उद्यमी नवीन विष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह किया। मुझे उम्मीद है कि इस बदलाव से उत्तराखंड में कारोबार और आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। उत्तराखंड में भाजपा को 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 56 में जीत मिली हैं।