राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यालय में अपने पहले पूरे महीने की ताजा मासिक रोजगार रिपोर्ट पेश की है। इसके अनुसार ट्रंप प्रशासन के पहले महीने में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 235000 नौकरियां जोड़ी गईं। ऐसा फरवरी में निर्माण और विनिर्माण क्षेत्रों में बढ़ोतरी की वजह से हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद फेडरल रिजर्व की अगले बैठक के दौरान अपने बेंचमार्क में ब्याज दरों में इजाफा करने का रास्ता साफ हो गया है।
नए आंकड़े से ट्रंप प्रशासन का विश्वास लौटेगा। श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के कार्यकारी आयुक्त विलियन जे विआट्रोस्की ने कहा कि फरवरी में पेरोल रोजगार 235000 बढ़ी है और बेरोजगारी दर में 4.7 फीसदी की गिरावट आई है। इन नौकरियों का सृजन निर्माण, निजी शैक्षिक सेवाओं, विनिर्माण, हेल्थ केयर और खनन क्षेत्र में हुआ है।