अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा
अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है। मिशेल ने अपने खुलासे में बताया कि ओबामा पिछले आठ सालों से एक ही तरह का टक्सीडो पहने रखा है। मिशेल ने ये बात एप्पल ड्वलेपर्स कांफ्रेस में अपने भाषण के दौरान कही। मिशेल इस कांफ्रेस में दोहरे मानकों की महिलाओं को लेकर स्पीच दे रही थीं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को शायद ही पता हो कि जो टक्सीडो वे पिछले आठ साल से पहन रहे है उसका खुलासा उनकी पत्नी एक स्पीच के दौरान कर देंगी। इतना ही नहीं मिशेल ने आगे बताया कि वह जो सैंडल, ब्रेसलेट और हार पहनती है लोग उसकी फोटो ले उस पर टिप्पणी कसते हैं, लेकिन किसी ने भी इस बात कोई रायशुमारी नहीं की कि ओबामा पिछले आठ साल से एक ही टक्सीडो और जूते पहन रहे हैं।
मिशेल ने आगे कहा कि उन्हें अपने पति पर इस बात का गर्व है कि वे एक ही तरह का टक्सीडो पहनते हैं और दस मिनट में ही तैयार हो जाते हैं। बता दें कि बराक ओबामा के राष्ट्रपति होने के दौरान अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी के ड्रेस सेंस को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आया करती थी।
मिशेल ने यह भी बताया कि बराक ओबामा का टक्सीडो कार्ल स्टीफनोविक के नीले टक्सीडो की याद ताजा करता है। बता दें कि स्टीफनोविक पिछले एक साल से एक ही तरह का टक्सीडो पहन रहे हैं। स्टीफनोविक टूडे शो के होस्ट हैं।
स्टीफनोविक का कहना है कि वे एक ही तरह का टक्सीडो पहनकर लोगों की उनके प्रति राय जानने की कोशिश कर रहे हैं। खबर है कि स्टीफनोविक न्यू साउथ वेल्स की एलजीबीटीआई कम्यूनिटी की सेवा करने के चलते अवार्ड के लिए नामांकित हुए हैं। स्टीफनोविक ने ऑन एयर अपशब्द बोलने पर बहुत बड़े स्तर पर माफी मांगी थी।