फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका और कनाडा में लाखों घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्वोत्तर और कनाडा के दक्षिण पूर्वी हिस्से में पिछले सप्ताह के आख़िर में आए बर्फीले तूफ़ान के बाद से पांच लाख से ज़्यादा परिवार अब भी बिना बिजली के रह रहे हैं।
विज्ञापन


ज़रूरी सेवाओं के लिए काम करने वाली टीम तूफ़ान के बाद उपजे हालात से निपटने के लिए दिन-रात काम कर रही है, लेकिन उनका कहना है कि कुछ घरों में शनिवार तक बिजली गुल रह सकती है।

कनाडा के ओंटारियो प्रांत के अधिकारियों के मुताबिक़ टोरंटो में क्रिसमस के दिन करीब 72 हज़ार लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।

इस इलाके में कम से कम 27 लोगों की मौत तूफ़ान के कारण हुई।

इनमें से अधिकांश मौतें कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण हुई क्योंकि अपने घर को गर्म रखने के लिए लोग गैस जनरेटर और चारकोल स्टोव जैसे उपायों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


बर्फ़ीला तूफ़ान
तूफ़ान के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई है। लाखो लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।

टोरंटो के मेयर रॉब फोर्ड ने इस सप्ताह के पूर्व में चेतावनी दते हुए कहा था, "मैं समझता हूं वो घर को गर्म रखना चाहते हैं, लेकिन आप यह नहीं कर सकते हैं। यह जानलेवा है।"

बर्फीले तूफ़ान से होने वाली अन्य मौतें दुर्घटनाओं के दौरान हुईं।

कनाडा के कुछ क्षेत्रों में दसियों हज़ार लोग न्यू ब्रुन्सविक और क्यूबेक में बिना बिजली के रह रहे हैं। नोवा स्काटिया में भी सैकड़ों घर बिजली सप्लाई से महरूम हैं।

अमेरिका में मेने से मिशिगन जैसे राज्यों तक लोग ख़राब मौसम से प्रभावित हुए हैं। इसके कारण टोरंटो और मांट्रियल, ओटावा और न्यूयॉर्क के बीच यातायात बाधित हुआ है।

बर्फीले तूफ़ान के कारण विभिन्न शहरों के बीच यातायात बाधित हुआ है।

कनाडा के पर्यावरण और मौसम वैज्ञानिक डेविड फिलिप ने चेतावनी दी थी कि बर्फ़बारी जारी रह सकती है। फिलिप कहते हैं, "अभी बर्फ़ के प्राकृतिक रूप से गलने की प्रक्रिया के शुरू होने में देर है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें