फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत का जिम्मेदार है लश्कर: अमेरिका

Fri, 14 Oct 2016 06:59 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
आतंकी हाफिज सईद - फोटो : file photo
विज्ञापन
अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा को अमेरिकी नागरिकों समेत सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार बताया। हालांकि, अमेरिका ने संगठन के नेता हाफिज सईद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘मैं उसके (हाफिज सईद) के बारे में किसी भी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। उसे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए -ताइबा के साथ उसकी संबद्धता के कारण लक्षित प्रतिबंधों के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति ने सूचीबद्ध किया है।’

टोनर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘लश्कर एवं सईद दोनों को अमेरिकी सरकार ने सूचीबद्ध किया हैं लश्कर आतंकवादी हमलों में अमेरिकी नागरिकों समेत सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत के लिए निस्संदेह जिम्मेदार है।’
विज्ञापन


वर्ष 2008 में मुंबई में किए गए आतंकवादी हमलों में लश्कर के 10 आतंकवादी शामिल थे। इन हमलों में 166 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 300 लोग घायल हो गए थे। हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर का आतंकी जकी-उर रहमान लखवी एक साल पहले जमानत पर जेल से रिहा किए जाने के बाद किसी अज्ञात स्थान पर रह रहा है। अन्य छह संदिग्ध रावलपिंडी की अदियाला जेल में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें