फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लास वेगास गोलीकांडः फिलीपींस से लौटी अमेरिकी हमलावर की गर्लफ्रेंड

Thu, 05 Oct 2017 01:15 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
मारिलोउ डेनली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
लास वेगास में गोलीबारी करने वाले स्टीफन पैडॉक की गर्लफ्रेंड फिलीपींस से बुधवार को अमेरिका लौट आई। पैडॉक ने गोलीबारी से पहले इसी महिला को 100,000 अमेरिकी डॉलर दिए थे।
विज्ञापन


आव्रजन ब्यूरो की प्रवक्ता मारिया एंटोइनेटे मैंग्रोबांग ने बताया कि मारिलोउ डेनली ने लॉस एंजेलिस के लिए मंगलवार रात को मनीला के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी। 

वहीं विमानन वेबसाइट्स के मुताबिक, 62 वर्षीय डेनली ने जिस विमान से उड़ान भरी थी वह बुधवार की सुबह अमेरिका पहुंच गई। फिलिपींस के राष्ट्रीय जांच ब्यूरो (एनबीआई) की प्रवक्ता निक सुआरेज ने कहा कि डेनली पिछले महीने फिलिपींस पहुंची थी। इसके बाद स्टीफन ने उसके खाते में 100,000 अमेरिकी डॉलर भेजे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः लास वेगास में 59 लोगों की जान लेने वाले 64 साल के स्टीफन की कहानी

घटना के बाद अमेरिकी पुलिस ने डैनली को ‘पर्सन ऑफ इंट्रेस्ट’ बताया था। इस बारे में निक सुआरेज ने कहा कि एफबीआई डेनली से पूछताछ करना चाहती है, लेकिन फिलहाल वह संदिग्ध नहीं है।

वहीं ‘डेली मेल’ के मुताबिक, एफबीआई ने मारिलोउ डेनली से मुलाकात की है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने मंगलवार को बताया था कि उसकी नागरिक डेनली कैसिनो में काम करने के लिए 20 साल पहले अमेरिका गई थीं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पैडॉक की गर्लफ्रेंड की दोहरी जिंदगी से गहराया संदेह

मारिलोउ डेनली - फोटो : FILE PHOTO
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, संभवत: दोहरा जीवन जी रहीं मारिलोउ डेनली ने एक ही समय में दो लोगों से शादी की है। यह भी पाया गया है कि उनके विभिन्न राज्यों में कई पते हैं।

दस्तावेजों पर डेनली की दो जन्म तिथियां दर्ज हैं। यहां तक कि उन्होंने दो सोशल सिक्योरिटी नंबरों का भी इस्तेमाल किया है। यही कारण है कि अमेरिकी जांच अधिकारियों को पैडॉक की गर्लफ्रेंड पर संदेह पैदा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें