डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्ते लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। पिछले दिनों अमेरिका ने पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जिसके बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया है।
अमेरिका और पाकिस्तान के लगातार तल्ख होते रिश्तों को संभालने के लिए बुधवार की सुबह पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ अमेरिका में अपने समकक्ष रेक्स टिलेरसन से मिले।
आसिफ तीन दिनों की यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे हैं।
वैसे आसिफ के वाशिंगटन पहुंचने के कारणों का पता चल नहीं पाया है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि इस मुलाकात का मकसद दोनों देशों के बीच लगातार संबंधों में आ रही गिरावट को रोका जाना भी हो सकता है।
पढ़ें: आखिर पाकिस्तान के लिए क्यों बोझ बना हाफिज सईद?