फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने लास वेगास हमले को बताया 'शैतानी कृत्य'

Tue, 03 Oct 2017 04:59 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
लास वेगास में हुई भयावह गोलीबारी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शैतानी कृत्य करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एकता का आह्वान करते हुए कहा कि इस डर के साये में अमेरिका हमेशा से ही एकजुट रहा है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि पिछली रात, एक बंदूकधारी ने लास वेगास में आयोजिक कंट्री म्यूजिक कंसर्ट में भारी संख्या में जुटी भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी। उसने क्रूरतापूर्वक 50 से अधिक लोगों की हत्या कर दी और सैकड़ों को घायल कर दिया। यह पूरी तरह से शैतानी कृत्य है। 

ये भी पढ़ेंः अमेरिकाः इस साल तीसरी बार अंधाधुंध फायरिंग के शिकार हुए आम लोग, जानिए बीते 10 का पूरा इतिहास

इस क्रूर हिंसा के शिकार हुए मृतकों के सम्मान में ट्रंप ने व्हाइट हाउस और अन्य संघीय भवनों पर झंडे को आधा फहराने का आदेश भी दिया। 

ट्रंप ने कहा कि वे बुधवार को लास वेगास का दौरा करेंगे और इस दौरान कानून प्रवर्तन, त्वरित कार्रवाई करने वाले विभागों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को ट्रंप का प्यूर्तो रिको का दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें