फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर जैसन एल्डियन ने लास वेगास गोलीबारी को बताया भयावह

Tue, 03 Oct 2017 04:43 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
सिंगर जैसन एल्डियन
विज्ञापन
अमेरिका के मशहूर सिंगर जैसन एल्डियन ने लास वेगास गोलीबारी की घटना को आधुनिक अमेरिकी इतिहास में भयावह से भी अधिक बताया। हमलावर ने जब गोलीबारी शुरू की तब जैसन ही स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे।
विज्ञापन


इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। वीडियो में देखा जा रहा है कि गोलीबारी शुरू होने के कारण जैसन और उनके बैंड को मजबूरन बीच में ही प्रस्तुति को रोकना पड़ा और स्टेज छोड़ना पड़ा। यह म्यूजिक फेस्टिवल नेवादा के गैंबलिंग हब में आयोजित किया गया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब हमलावर कई राउंड फायरिंग करता है तो लोग चिल्ला रहे हैं। 

इस दौरान एक महिला चीखते हुए कहती है, ‘ओह माई गॉड’, जबकि अन्य लोग बाकी सभी से नीचे उतरने की अपील करते रहते हैं। जैसन ने अपने इस्टांग्राम अकाउंट पर लिखा कि आज की रात भयावह से भी अधिक खतरनाक थी। मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए लेकिन मैं अपने सभी प्रशंसकों को यह बताना चाहता हूं कि मैं और मेरे बैंड के सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


40 वर्षीय सिंगर ने आगे लिखा कि आज रात जितने भी लोग वहां मौजूद थे उनके साथ मेरी संवेदना है और मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं। मेरा दिल बहुत दुखी है कि यह उन लोगों के साथ घटित हुआ जो केवल आज रात जश्न मनाने आए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें