एक इंसान को एक जलती हुई कार से बाहर निकालने के लिए आप किस हद तक जा सकते है, वह भी तब जब वह कार एक गैस पम्प पर खड़ी हो और उसके चारो तरफ आग की लपटे उठ रही हों। शायद बहुत कम ही लोग होंगे जो इस तरह के जोखिम को उठाने की हिम्मत करेंगे लेकिन एक ऐसा ही हिम्मत भरा काम इस युवक ने किया है।
फिलिप बिटर (19 साल) ने आग की लपटों में घिरे एक कार से महिला को बाहर निकालकर हीरो बन गए। आग की लपटों के बीच कार के अंदर फंसी एक महिला को बचाने के लिए इस लड़के ने पहले जोरदार मुक्के से कार का शीशा तोड़ा फिर महिला को खींचकर बाहर निकाला।
यह घटना उस वक्त हुई जब महिला ने अपनी कार से एक पेट्रोल पम्प को टक्कर मार दी जिसकी वजह से वहां आग लग गई। यह पूरी वाकया अमेरिका के ओरेगन राज्य में स्थित बीवर्टन शहर के शेवरन पेट्रोल पम्प पर घटा। हालांकि, टक्कर कैसे हुई इस बात की पुष्टि नहीं हुई।