जेल का नाम आते ही लोगों के जहन में एक अंधेरे कमरे की तस्वीर आने लगती है। जिसमें जमीन पर एक बिस्तर बिछा हो और मटके में पानी रखा हो। साथ ही ऐसी जगह जहां कठिन परिश्रम के बाद भी अच्छा खाना न मिल पाता हो। लेकिन आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी जेल के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन सबसे बिल्कुल उलट है।
विज्ञापन
2 of 6
इस जेल का नाम है ला मोडेला, जो कि अमेरिका के निकारागुआ में स्थित है। जहां बाकी जेलों में कैदियों को चक्की पीसने के अलावा पत्थर तक तोड़ने पड़ते हैं। वहीं इस जेल में उन्हें हर तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
दुनिया में इस जेल को अय्याशियों के लिए जाना जाता है। वैसे तो इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित और कुख्यात चारदीवारी वाली जेल माना जाता है। लेकिन बीते दिनों इससे जुड़ा एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें बहुत सी हैरान कर देनी वाली बातें पता चली हैं।
4 of 6
इस खुलासे में पता चला है कि जेल में कैदी हर तरह के मजे लूट रहे हैं। यहां उन्हें वह सब सुविधाएं मिलती हैं जो बाहर की दुनिया में पैसे खर्च करने के बावजूद भी नहीं मिल पाएंगी।
विज्ञापन
5 of 6
यहां कैदियों के लिए विशेष रूप से बॉक्सिंग मैच का आयोजन होता है। उन्हें दुनिया का महंगे से महंगा नशा उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा सबसे हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें यहां वेश्याएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
यहां रहने वाले कैदियों के पास आधुनिक दुनिया में इस्तेमाल होने वाले गैजेट्स हैं। साथ ही यहां के अधिकतर कैदियों के तो सोशल मीडिया साइट्स पर अकाउंट भी बने हुए हैं।