अमेरिका का सुपर कंप्यूटर एक एयरक्राफ्ट से भी ज्यादा भारी है। सामान्य कंप्यूटर की तुलना में इसकी स्पीड कई लाख गुना ज्यादा है। इस मामले में 'टॉप 500' नाम की संस्था ने आंकड़े जारी किए हैं। संस्था ने दुनियाभर के 500 सुपर कंप्यूटर की सूची जारी की थी, जिसमें अमेरिका पहले नंबर पर है।