फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस और अलकायदा ने ट्रंप की जीत का किया स्वागत

Thu, 10 Nov 2016 07:58 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अलकायदा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का स्वागत किया है। आईएस और अलकायदा के आतंकियों ने कहा कि ट्रंप की जीत अमेरिका के लिए काले दिन की शुरुआत है। कुछ चरमपंथी पहले ही कह चुके हैं कि अरबपति कारोबारी ट्रंप के हाथों अमेरिका का पतन होगा। 
विज्ञापन


वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप की जीत की घोषणा के फौरन बाद मध्य पूर्व में आतंकी संगठनों ने खुशी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का रुख किया।

आईएस और अलकायदा से जुड़ी सोशल मीडिया साइटों ने ट्रंप की जीत को अमेरिका के लिए बुरे दिन की शुरुआत बताते हुए इसका स्वागत किया। इनमें कहा गया कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से अमेरिका में घरेलू अशांति बढे़गी और विदेशी सैन्य अभियानों को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन

09/11 को अमेरिकी जनता ने ट्रंप को जिताकर खुद तबाही मचाई- आतंकी संगठन

आईएस से जुड़ी अल-मिनबार जिहादी मीडिया नेटवर्क ने कहा कि ट्रंप के हाथों अमेरिका के पतन की खुशी का इंतजार है। ट्रंप ने अमेरिका में मुस्लिम प्रवासियों के प्रवेश को रोकने, यातना देने और दुनिया में अमेरिका के नैतिक मूल्यों को नजरअंदाज करने की वकालत की है। यह मुस्लिमों के प्रति ट्रंप की नफरत को दर्शाता है। आईएस ने कहा कि ट्रंप की दुस्साहसिक कार्रवाई से मुसलमान अमेरिका के दुश्मन बन जाएंगे। 

आतंकी संगठनों पर निगाह रखने वाले एसआईटीई खुफिया समूह की निदेशक रीता काट्ज ने ट्वीट किया कि ट्रंप ने मुसलमानों के प्रति अमेरिका के नफरत को दर्शाया है, जो अमेरिका और पश्चिमी देशों के पतन में अहम भूमिका निभाएगा। अमेरिका में 09/11 को अलकायदा के हाथों तबाही मची थी। अब 09/11 को अमेरिकी जनता ने ट्रंप को जिताकर खुद तबाही मचाई। आतंकियों का मानना है कि ट्रंप के आने से आतंकी संगठन फिर से एकजुट हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें