फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: फ्लोरिडा कीज में इरमा की दस्तक, 200 KMPH की रफ्तार से बह रही हैं हवाएं

Sun, 10 Sep 2017 09:43 AM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
इरमा तूफान
विज्ञापन
चक्रवातीय तूफान इरमा का बाहरी आवरण अमेरिका के फ्लोरिडा के तट से टकरा गया है। फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट के मुताबिक फ्लोरिडा कीज में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं बह रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:- 'हार्वे' के बाद अब अमेरिका पर 'इरमा' की मार, फ्लोरिडा और प्यूर्टो रिको में इमरजेंसी घोषित

हज़ारों लोग आपात शिविरों में पनाह ले रहे हैं और हज़ारों घरों में बिजली नहीं है। अटलांटिक में इरमा के पीछे चक्रवातीय तूफान होसे भी मौजूद है, ये चौथी कौटेगरी का तूफान है जिसके साथ 233 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं बह रही हैं।

चक्रवातीय तूफान होसे का ख़तरा
ये इरमा के रास्ते आगे बढ़ रहा है और इरमा से प्रभावित कैरिबियाई द्वीपों में राहत कार्य इससे बाधित हो रहे हैं। कैरिबियाई क्षेत्रों में फ्रेंच द्वीपों सेंट मार्टिन्स और सेंट बार्थेलेमी में इरमा के बाद चक्रवातीय तूफान होसे का ख़तरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें:- 209 KMPH की रफ्तार से 'हार्वे' ने मचाई टेक्सास में तबाही

फ़िलहाल इन द्वीपों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। फ्रांस के मौसम विभाग के मुताबिक़ ये स्थिति बेहद ख़तरनाक है। इरमा की आहट को देखते हुए अमेरिका के फ्लोरिडा की सरकार ने राज्य के लोगों से अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

चक्रवातीय तूफान

इरमा तूफान
लोगों से सड़कों के रास्ते जाने से बचने को कहा है। फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने कहा है कि अभी भी सुरक्षित स्थानों पर जाने में देरी नहीं हुई है। चक्रवाती तूफान इरमा से सबसे ज़्यादा टैम्पा और सेंट पीटर्सबर्ग शहरों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

मियामी सिटी और ब्रोवार्ड काउंटी में कर्फ़्यू
30 लाख की आबादी वाले टैम्पा बे एरिया में 1921 के बाद से कोई बड़ा चक्रवातीय तूफान नहीं आया है। इन इलाकों में इरमा के साथ सोमवार को समुद्र में हाई टाइड की आशंका जताई गई है।गवर्नर रिक स्कॉट ने कहा कि इरमा के कारण तटीय इलाकों में 12 फ़ीट ऊंची लहरें उठ सकती है और लोग इसके आगे टिक नहीं सकते। मियामी सिटी और ब्रोवार्ड काउंटी में कर्फ़्यू लगाया गया है।

फ्लोरिडा में इरमा के रविवार को तट से टकराने से पहले इसका असर दिखने लगा है, मियामी में भारी बारिश शुरू हो गई है। दक्षिण में छोटे-छोटे द्वीपों की कड़ी फ्लोरिडा कीज इलाके में कुछ नुकसान की भी खबर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें