तरूण कुमार और सचिन पटेल को फर्जी शादियां कराने के मामले में अब जेल ही हवा खानी पड़ेगी। दोनों ने भारत से अपने दोस्तों और कारोबारी सहयोगियों को अमेरिका में वैध तरीके से बसाने का गैरकानूनी तरीका खोज निकाला था। इस काम में एक अमेरिकी पुलिस अधिकारी और वकील ने भी उनकी मदद की। इन दोनों के साथ-साथ 17 अन्य लोगों को भी सजा हो सकती है। सोमवार को दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।
दोनों भारतीयों ने बताया कि 2011 में उन्होंने अपने दोस्तों और अमेरिकी महिलाओं के बीच चार फर्जी शादियां कराईं। 2014 में तरूण कुमार पटेल ने मिसीसिपी के एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत देकर झूठी आपराधिक रिपोर्ट तैयार करवाना शुरू कर दिया था।
इसके आधार पर उसे अपराध पीड़ितों के लिए जारी होने वाला विशेष वीजा मिल सकता था। फर्जी शादी और पुलिस रिपोर्ट में धांधली के आरोप में दोनों भारतीयों और पुलिस अधिकारी को 10 साल की सजा हो सकती है।