फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भारत के खिलाफ व्हाइट हाउस में याचिका, कहा- पड़ोसी देशों में फैला रहा है आतंक

Wed, 05 Oct 2016 12:28 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव का मसला साइबर स्पेस के जरिये अब व्हाइट हाउस तक पहुंच गया है। दरअसल व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग करने वाली याचिका के बाद अब भारत के खिलाफ भी इस तरह की याचिका दर्ज की गई है। इन याचिकाओं में ओबामा प्रशासन से जवाब मांगा गया है। 
विज्ञापन


भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर भारत के खिलाफ यह याचिका दर्ज की गई है। भारत के खिलाफ याचिका में दावा किया गया है कि भारत पड़ोसी देशों में आतंकवाद फैला रहा है। पाकिस्तानी अमेरिकी लोग इस याचिका का समर्थन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर करने की कोशिश कर रहे हैँ। 
    
पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करने की मांग करने वाली याचिका के लिए तो व्हाइट हाउस ने हस्ताक्षर स्वीकार करने से ही इंकार दिया है। दरअसल, इस याचिका को जबरदस्त समर्थन मिल रहा था। इस अभियान को दस लाख हस्ताक्षर मिले थे जबकि ओबामा प्रशासन से जवाब मांगने के लिए एक लाख हस्ताक्षरों की ही जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें