अमेरिका के इस वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा भारतीयों ने एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई किया है। बीते के 9 महीनों में 2.47 भारतीयों ने एच-1बी वीजा के लिए आवेदन किया है। अक्तूबर 2016 से लेकर जून 2017 तक एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई करने वालों में 74 फीसदी भारतीय है।
बता दें कि अमेरिका में वित्तीय वर्ष 1 अक्तूबर से शुरू होता है। 2015-2016 वित्तीय वर्ष के बीच तीन लाख भारतीयों ने वीजा के लिए आवेदन किया था। भारतीयों के मुकाबले में चीन से बहुत ही कम आवेदन इस बार आए हैं। 2015-2016 वित्तीय वर्ष में 35,720 चीनी नागरिकों ने आवेदन किए थे।
पढ़ें: वाशिंगटन में लिंकन स्मारक पर लिखा आपत्तिजनक संदेश, जांच में जुटी पुलिस
30 जून तक एच-1बी वीजा के लिए अब तक 3.36 लाख लोगों ने अप्लाई किया है। जिसमें से 1.97 लाख आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन विभाग ने यह डाटा जारी किया, विभाग ने बताया कि अभी बहुत से आवेदन विचाराधीन हैं।