फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 भारतीय शांतिरक्षकों को सूडान में मिला यूएन मेडल

Wed, 18 Oct 2017 02:47 AM IST
एजेंसी, यूएन
विज्ञापन
भारतीय शांतिरक्षक - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
दक्षिण सूडान में तैनात 50 भारतीय शांतिरक्षकों को संघर्ष प्रभावित देश में नागरिकों की रक्षा करने और स्थायी शांति कायम करने में उनके पेशेवराना अंदाज और सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय शांति रक्षक दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) का हिस्सा हैं। वे दक्षिण सूडान के जोंगलेई क्षेत्र में बोर में भारतीय बटालियन में तैनात हैं। उन्हें हाल में यूएनएमआईएसएस बल कमांडर जनरल फ्रैंक मुश्यो कमांजी ने हाल में पुरस्कार दिया था। 

एक  विज्ञप्ति के अनुसार उन्हें पुरस्कार देते हुए जनरल कमांजी ने समूचे क्षेत्र में गश्त लगाने और 2500 नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में उनके योगदान को स्वीकार किया। इन लोगों ने बोर में संयुक्त राष्ट्र असैन्य संरक्षण स्थल में पनाह मांगी है। 
विज्ञापन


जनरल कमांजी ने कहा, ‘मैं जोंगलेई में उनके आदेश को लागू करने में भारतीय बटालियन का उनके साहस और पेशेवराना अंदाज के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। जोंगलेई की स्थानीय सरकार ने भी भारतीय सैनिकों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें