अमेरिका में एक भारतीय मूल की वैज्ञानिक को घातक सिर और गर्दन के कैंसर पर रिसर्च करने के लिए अनुसंधान की ओर से 8.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान मिला है, जिसकी राशि को आगे चलकर रोगियों बेहतर बनाने और स्वस्थ करने में खर्च किया जाएगा।
निशा डी सिल्वा को इस रिसर्च के लिए प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया है। उनकी रिसर्च यह बताती है कि किस प्रकार से आण्विक मार्गों में गर्दन और सिर तक कैंसर के फैलने और उसकी पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है।
अमेरिका में मिशिगन यूनिवर्सिटी (यू-एम) की चिकित्सक-वैज्ञानिक डी सिल्वा द्वारा की गई रिसर्च का उद्देश्य कैंसर के इस घातक रूप से रोगियों की हालत में सुधार करना और उन्हें एक नया जीवनदान देना है। अपनी रिसर्च के बाद आए परिणामों से वह यह पता लगाने में समर्थ हैं कि कौन सा कैंसर रोगी सही प्रतिक्रिया दिखा रहा है और किस रोगी के लिए उपचार की नीतियों में बदलाव करने की जरूरत है।