फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, सुषमा बोलीं- पीड़ित परिवार की करेंगे हर संभव मदद

Fri, 17 Nov 2017 08:19 AM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
धरमप्रीत सिंह जस्सर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमेरिका के कैलिफॉर्निया में किराने की एक दुकान पर कथित रूप से हथियारों से लैस चार लुटेरों ने 21 वर्षीय एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इन लुटेरों में एक भारतीय मूल का एक व्यक्ति भी शामिल बताया जा रहा है। घटना मंगलवार देर रात की बताई गई है।
विज्ञापन


इस घटना पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर दुख जाहिर करते लिखा है, 'मुझे इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पूरी रिपोर्ट मिली है। पुलिस ने एक भारतीय मूल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी।'
  I have received a detailed report on the unfortunate death of an Indian student Dharampreet Jasper in California. /1 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) 16 November 2017
विज्ञापन


  It was a case of armed robbery of a gas station in which the robbers shot at Dharampreet who was working there. The police have arrested a suspect of Indian origin. /2 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) 16 November 2017

  We are following up further investigation by the police and will extend all help to the family of the deceased. /3 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) 16 November 2017


स्थानीय समाचार पत्र फ्रेस्नोबी की रिपोर्ट के मुताबिक, धरमप्रीत सिंह जस्सर फ्रेस्नो शहर में एक गैस स्टेशन के पास किराने की एक दुकान में ड्यूटी पर था। तभी भारतीय मूल के एक व्यक्ति समेत चार लुटेरे दुकान में लूटपाट के लिए घुसे। धरमप्रीत कैश काउंटर के पीछे छुप गया। इसके बावजूद नकदी और सामान लूटने के बाद वहां से जाते समय किसी एक लुटेरे ने उसे गोली मार दी।

अगले दिन जब बुधवार को एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा तब घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। अकाउंटिग का छात्र धरमप्रीत मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था। वह छात्र वीजा पर करीब 3 साल पहले अमेरिका आया था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय मूल के 22 वर्षीय अठवाल को गिरफ्तार किया है।

संदिग्ध को माडेरा डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शन्स में स्थानांतरित किया जाएगा। अठवाल के खिलाफ हत्या और लूटपाट के आरोप लगाए गए हैं। माडेरा शेरिफ जय वार्ने ने कहा कि जांचकर्ता अन्य संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं और इस मामले में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें