फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के 6 सालों के ट्वीट्स पर हुई रिसर्च, सामने आया क्यों हुए इतने लोकप्रिय

Thu, 16 Nov 2017 06:49 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक व्यंग्यों और हास्य के जरिये अपने सियासी स्टाइल में बदलाव किया है। यह बात अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन ने पीएम मोदी के ट्वीट के अध्ययन के बाद कही हैं। पीएम मोदी के ट्विटर पर 3.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन


इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कम्यूनिकेशन ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन स्कूल ऑफ इंफोर्मेशन के शोध को प्रकाशित किया है। इसमें पीएम मोदी के छह साल की अवधि के 9000 से अधिक ट्वीट्स का अध्ययन किया गया है। शोध के लेखक और सहायक प्रोफेसर जॉयजीत पॉल ने कहा, ‘हमने यह बताने और व्याख्या करने का प्रयास किया है कि मोदी को किस चीज ने लोकप्रिय किया है। 

मोदी के व्यंग्य ने एक राजनीतिक दृष्टि तैयार की है और यह सोशल मीडिया पर दिखाई देती है। यह उनके व्यंग्यात्मक शब्दों वाले ट्वीट संदेशों के कई बार रिट्वीट होने से जाहिर होता है।’ 
विज्ञापन


ट्वीट्स को नौ थीम्स पर किया विभाजित
यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि अध्ययन के दौरान मोदी के ट्वीट्स को नौ थीम्स पर विभाजित किया गया। इसमें क्रिकेट, राहुल गांधी, मनोरंजन, व्यंग्य, भ्रष्टाचार, विकास, विदेश मामले, हिंदुत्व और विज्ञान व तकनीक शामिल थे। 

कोडिंग के बाद पाया गया कि चुनाव और अभियान के दौरान ट्वीट्स व्यंग्य पर अधिक केंद्रित थे। आम चुनाव के दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी दल को भ्रष्ट और राहुल गांधी को ‘राहुल बाबा’ और ‘शहजादा’ के रूप में उल्लेख किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें