फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी डेमोक्रेट पार्टी की सीईओ बनीं भारतीय मूल की सीमा नंदा

Mon, 30 Jul 2018 05:47 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सीमा नंदा को विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी का सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने देश के हर कोने में मध्यावधि चुनावों के दौरान डेमोक्रेटों को जिताने का संकल्प लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी अमेरिका में लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रही है। 
विज्ञापन


भारतवंशी सीमा नंदा ने कहा, ‘हम अपने देश की आत्मा, अपने लोकतंत्र और हमारे अवसरों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’ डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रीय समिति (डीएनसी) की सीईओ का पद संभालने वाली नंदा पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। नंदा ने 23 जुलाई को डीएनसी के सीईओ का पद संभाला। 

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि डेमोक्रेट नेता देश की भलाई के लिए सकारात्मक सुझाव दे रहे हैं। नंदा ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी को समर्थन करना ठीक वैसा ही है जैसे अपनी भावी पीढ़ी के लिए किसी इमारत की बुनियाद रखना। ऐसा होने पर ही यह पीढ़ी उस इमारत पर गर्व कर पाएगी।
विज्ञापन


सीमा नंदा ने कहा कि मैं डीएनसी का नेतृत्व करने वाली पहली एशियन अमेरिकी होने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका को पुराने ट्रैक पर लाने के लिए डेमोक्रेट कार्यकर्ता अपनी पार्टी को जिताने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। नंदा ने कहा कि नवंबर से शुरू होने जा रहे आई विल वोट अभियान के तहत हमारी पार्टी पांच करोड़ लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रंप पर निशाना साधा, कहा- देश का लोकतंत्र खतरे में है

भारतवंशी सीमा नंदा अमेरिका की राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक समिति (डीएनसी) के देश भर में प्रतिदिन होने वाले ऑपरेशंस के लिए जिम्मेदार होंगी। उनकी भूमिका नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में पार्टी को जीत की रणनीति बनाने की होगी। 

सीमा नंदा ने कहा, ‘मैंने अपने दोनों बच्चों से वादा किया है कि हम ऐसा देश बनाएंगे जो सुंदर, स्वतंत्र और सभी के लिए समान मौके दिलाता हो।’ ट्रंप पर निशाना साधते हुए नंदा ने कहा कि, जब से ट्रंप ने कार्यभार संभाला है ये स्पष्ट हो गया है कि सबसे पहला काम देश को अपने पुराने ट्रैक पर वापस लाना है, क्योंकि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें