फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने आतंकवाद रोधी कार्यालय खोलने की UN की पहल का किया स्वागत

Fri, 24 Feb 2017 05:18 AM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेज - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेज की ओर से आतंकवाद रोधी कार्यालय खोले जाने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव को बाधित करने के लिए देशों को उलझना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरद्दीन ने कहा, ‘प्रतिदिन हमारी अंतरआत्मा की आवाजें आतंकवादियों द्वारा विश्व के किसी न किसी हिस्से में कुचली जा रही हैं। इसी बढ़ती चिंता की पृष्ठभूमि में हम संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद विरोधी प्रयासों में सहयोग बढ़ाने की महासचिव की पहल की सराहना करते हैं।’

गुटेरेज ने आतंकवाद निरोधक क्रियान्वयन कार्य बल (सीटीआईटीएफ) कार्यालय और नया आतंकवाद रोधी केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि नए कार्यालयों का मकसद आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की क्षमता में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत इस पहल का स्वागत करता है और प्रस्ताव का समर्थन करता है'

अकबरद्दीन - फोटो : file photo
अकबरद्दीन ने कहा कि भारत इस पहल का स्वागत करता है और प्रस्ताव का समर्थन करता है। साथ ही इस प्रस्ताव को हकीकत में बदलने में सभी संभव सहयोग देने का आश्वासन देता है। उन्होंने बुधवार को एक बैठक के दौरान कहा,‘अगर हमें इसकी विश्वसनीयता बरकरार रखनी है तो इस प्रस्ताव को बाधित करने के लिए आपस में नहीं उलझना चाहिए।’ 

उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से आतंकवाद बढ़ रहा है और सीमाओं से बाहर अपनी विचारधारा, प्रचार, धन इकट्ठा करने, हथियार और प्रशिक्षण के नेटवर्क को फैला रहा है, कोई देश अकेले इस समस्या से निबट नहीं सकता। इसलिए सभी देशों के पास बहुपक्षीय कार्रवाई, ज्यादा समन्वय और सहयोग बढ़ाने के लिए आतंकवाद से ज्यादा मजबूत कोई दूसरा कारण नहीं है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें