फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत चमकता सितारा

Thu, 23 Feb 2017 09:48 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
अाईएमएफ
विज्ञापन
नोटबंदी से अस्थायी झटका लगने के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है और भारत दुनिया में एक चमकता सितारा बना हुआ है। यह बात अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही। भारत पर अपनी सालाना रिपोर्ट में आईएमएफ ने कहा है कि मौजूदा कारोबारी साल में विकास दर 6.6 फीसदी और अगले कारोबारी साल की विकास दर 7.2 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन


भारत के लिए आईएमएफ के मिशन प्रमुख पॉल कैशिन ने कहा कि भारत दुनिया में एक चमकता सितारा बना हुआ है। कैशिन ने कहा कि वैश्विक तेल कीमतों के घटते हुए आधे स्तर पर आ जाने से भारत में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। देश का चालू खाता घाटा कम हुआ है और वित्तीय स्थिति सुधरी है। महंगाई कम करने में भी मदद मिली है।
विज्ञापन

जीएसटी को लागू करने से भारत की विकास दर आठ फीसदी से ऊपर

RBI
उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा महंगाई कम करने का रुख अख्तियार करने से देश की आर्थिक स्थिरता में मजबूती लाने में मदद मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने से निकट भविष्य में भारत की विकास दर आठ फीसदी से ऊपर ले जाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने हालांकि संतुष्टि और गफलत में नहीं पड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने देश की बैंकिंग प्रणाली के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई।

नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि नकदी किल्लत से आर्थिक गतिविधियों को झटका लगा, लेकिन सरकार ने स्थिति संभालने के लिए कई कदम उठाए, जिससे इसका नकारात्मक असर अधिक नहीं हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें