संयुक्त राष्ट्र आम सभा के वार्षिक अधिवेशन में भारत ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। यूएन में भारत ने कहा कि पाकिस्तान को अपने आतंकवादी ठिकानों को बंद करना होगा।
कश्मीर मुद्दे को लेकर भी भारत ने पाकिस्तान को घेरा। भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में सीमापार से मिल रहे समर्थन को लेकर पाकिस्तान को सबूत सौंपे जा चुके हैं। भारत ने कहा कि पीओके आतंकवाद का केंद्र बन चुका हैं।
Pak's malicious attempt to hide interference behind facade of domestic discontent carries no credibility with world: India's Right of Reply pic.twitter.com/OTuhxxZLyo
— ANI (@ANI) September 18, 2017
यही नहीं भारत ने इस दौरान बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भी माना है कि लश्कर और जैश जैसे आतंकी पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पाक को आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगानी चाहिए और आतंक फैलाने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना चाहिए।भारत ने सीमा पार से जारी आतंकवाद पर कहा कि जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी हमलों के ठोस सबूत पाकिस्तान को सौंप दिए हैं।
बता दें कि ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के बाद पाक विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया था कि लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठन आतंक को ऑपरेट करने के लिए पाकिस्तान की धरती कर इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर इन आतंकी संगठनों पर बंदिशें नहीं लगाई गईं तो पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और उसे शर्मिंदगी का सामना करना जारी रहेगा।