फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के खिलाफ भारत, अमेरिका और जापान साथ, डोकलाम पर भी हुई बात

Tue, 19 Sep 2017 08:49 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां सोमवार को अपने जापानी और भारतीय समकक्षों के साथ त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान तीनों नेताओं ने नेविगेशन की स्वतंत्रता, अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही डोकलाम संकट और चीनी के बदले रवैये पर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन


यहां संयुक्त राष्ट्र आम अधिवेशन से इतर तीनों शीर्ष नेता- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और जापान के विदेश मंत्री टारो कोनो ने समुद्री सुरक्षा, संपर्क और प्रसार के मसले पर भी अपने विचार आदान-प्रदान किए। 

पढ़ें- यूएन में भारत ने पाकिस्तान को घेरा, कहा- PoK बन रहा आतंकवाद का केंद्र

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने नेविगेशन की स्वतंत्रता, अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान और विवादों के शांतिपूर्ण हल सुनिश्चित करने की आवश्यकताओं पर जोर दिया। दक्षिण चीन सागहर और पूर्वी चीन सागर पर क्षेत्रीय विवाद पर भी तीनों देशों ने चर्चा की। 
विज्ञापन


चीन दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। बहरहाल, वियतनाम, मलयेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताइवान चीन के दावे को सही नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि दक्षिण चीन सागर पर हमारा भी दावा भी बनता है। स्वराज ने उत्तर कोरिया के परमाणु मिसाइल परीक्षणों के मसलों को भी उठाया, जो लगातार न केवल कोरियाई प्रायद्वीप, जापान और अमेरिका के लिए खतरा बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें