फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने फिर दी सलाह, भारत-पाक अपनाए सुलह का दृष्टिकोण

Fri, 14 Oct 2016 08:47 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में पैदा हुए तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों से वार्ता और सहयोग बढ़ाने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा कि दोनों देशों को अपने विवादास्पद मसले सुलझाने के लिए सुलह का दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस मामले में हमारा आम नजरिया यह है कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता और सहयोग बढ़ते देखना चाहते हैं। सच कहूं तो इससे दोनों देशों को लाभ होगा। इनमें निश्चित रूप से सुरक्षा मामले शामिल हैं। हम तनाव कम होते देखना चाहते हैं और हम दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ते देखना चाहते हैं।

टोनर ने यह भी कहा कि कश्मीर पर अमेरिकी स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है। कई वर्षों के युद्ध के बाद एक स्थिर और सुरक्षित अफगानिस्तान को उभरते देखना भारत और पाकिस्तान दोनों के हित में होगा। निसंदेह भारत और पाकिस्तान के बीच कई विवादपूर्ण मसले हैं लेकिन हम क्षेत्रीय सुरक्षा के हित में दोनों को प्रोत्साहित करेंगे। दोनों सुलह का दृष्टिकोण अपनाएं तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


दो पाकिस्तानी दूतों ने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों संबंधी एक डोजियर पिछले हफ्ते अमेरिकी विदेश मंत्रालय को दिया था। जब टोनर से यह पूछा गया कि क्या इसे विदेश मंत्रालय की वार्षिक मानवाधिकार रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा तो उन्होंने कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें