फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में जन्मे प्रख्यात गणितज्ञ ने रामानुजन के सम्मान में दिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर

Fri, 08 Mar 2019 06:28 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गणितज्ञ वीएस वरदराजन अपनी पत्नी के साथ
विज्ञापन

भारत में जन्मे प्रख्यात गणितज्ञ एमेरिटस वीएस वरदराजन और उनकी पत्नी ने महान भारतीय श्रीनिवास रामानुजन के सम्मान में प्रोफेसरशिप स्थापित करने के लिए अमेरिकी यूनिवर्सिटी में 10 लाख अमेरिकी डॉलर दिए हैं। 

विज्ञापन


इसका उद्देश्य 1900 के दशक की शुरुआत में गणित में अपना योगदान देने वाले रामानुजन को सम्मानित करना है। यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिलिस (यूसीएलए) ने गणित के प्रोफेसर एमेरिटस वीएस वरदराजन और उनकी पत्नी वेदा से राशि प्राप्त की है। 

यूसीएलए ने कहा कि वरदराजन के करियर में गणित और भौतिकी के विभिन्न क्षेत्रों में उनके काम शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, दिया गया उपहार यूसीएलए के लिए शताब्दी अभियान का हिस्सा है, जो कि विश्वविद्यालय की 100वीं वर्षगांठ के दौरान समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन


उनके शोध को गणित और भौतिकी में समरूपता की भूमिका को समझने की इच्छा से प्रेरित किया गया है। कोलकाता विश्वविद्यालय से गणित में पीएचडी और मद्रास विश्वविद्यालय से गणित और सांख्यिकी में पोस्ट ग्रेजुएटवरदराजन को जेनेवा यूनिवर्सिटी से भौतिकी में डॉक्टरेट की मानक उपाधि भी प्राप्त है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें